विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2019

ISRO ने चंद्रमा की सतह की तस्वीरें जारी कीं, नजर आए बड़े पत्थर और छोटे गड्ढे

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर स्थित ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) द्वारा ली गईं चंद्रमा की सतह की तस्वीरें जारी की हैं.

ISRO ने चंद्रमा की सतह की तस्वीरें जारी कीं, नजर आए बड़े पत्थर और छोटे गड्ढे
ISRO ने कहा कि तस्वीरों में चंद्रमा पर बड़े पत्थर और छोटे गड्ढे दिख रहे हैं
चेन्नई:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर स्थित ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) द्वारा ली गईं चंद्रमा की सतह की तस्वीरें जारी की हैं. इसरो के अनुसार, ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गईं ये तस्वीरें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित बोगस्लावस्की ई क्रेटर और उसके आस-पास की हैं. इसका व्यास 14 किलोमीटर और गहराई तीन किलोमीटर है. इसरो ने कहा कि तस्वीरों में चंद्रमा पर बड़े पत्थर और छोटे गड्ढे दिख रहे हैं. 

आपको बता दें कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से चंद्रमा की सतह पर पहुंचने से ठीक पहले संपर्क टूट गया था. इसके बाद से ही इसरो के वैज्ञानिक लगातार लैंडर से संपर्क साधने और संपर्क टूटने की वजहों का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: