आधे से ज्यादा देश में मॉनसून सामान्य : मौसम विभाग

आधे से ज्यादा देश में मॉनसून सामान्य : मौसम विभाग

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

देश के कुछ हिस्सों में सूखे की आशंका के बीच आधे से ज्यादा भारत में सामान्य बारिश हुई है, वहीं मध्य और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में अब तक कम बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों मुताबिक, देश के 36 उप मंडलों में से 20 में सामान्य बारिश हुई है। आंकड़े बताते हैं कि देश के 58 फीसदी हिस्से में सामान्य बारिश हुई है, जबकि 29 प्रतिशत क्षेत्र में कम बारिश हुई। देश का 13 फीसदी हिस्सा ऐसा है, जहां पर बहुत ज्यादा बारिश हुई है।

पूरे देश भर में कुल नौ फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। चार मंडलों में से, उत्तर पश्चिम में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां सामान्य से केवल दो प्रतिशत कम बारिश हुई। इसके बाद पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सा आता है, जहां पर छह प्रतिशत कम बारिश हुई। वहीं मध्य भारत में 11 फीसदी और दक्षिण प्रायद्वीप में 20 फीसदी कम बारिश हुई। किसी भी उपमंडल में कम बारिश हुई हो या बिल्कुल बारिश नहीं हुई हो ऐसा नहीं हुआ है, जोकि एक सकारात्मक संकेत है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्ष्यद्वीप और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में सामान्य बारिश हुई है।