तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) गोवा दौरे (Goa Visit) पर हैं. इस दौरान, ममता ने शुक्रवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने गोवा के लोगों से कहा कि 'मैं यहां आपकी ताकत छीनने नहीं आई हूं बल्कि मैं आपकी मदद करने आई हूं.' केंद्र पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि दिल्ली की दादागिरि नहीं चलेगी. बनर्जी की मौजूदगी में नफीसा अली और मृणालिनी देशप्रभु आज औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं.
ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली की दादागिरि नहीं चलेगी. हम चाहते हैं कि संघीय ढांचा मजबूत हो. हम गोवा को उसकी संस्कृति और विरासत की रक्षा के लिए पूरी सुरक्षा देना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि आप सिर ऊंचा करके जिएं, शान से जिएं. उन्होंने कहा कि मेरे धर्म पर मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने वाली बीजेपी कोई नहीं होती है. मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं (मुझे हिंदू होने पर गर्व है).
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि बंगाल बहुत मजबूत राज्य है. हम भविष्य में गोवा को भी एक मजबूत राज्य के तौर पर देखना चाहते हैं. हम गोवा की एक नई सुबह देखना चाहते हैं. कोई पूछ रहा था 'ममता जी गोवा में क्या करेंगी?' क्यों नहीं? मैं भारतीय हूं, मैं कहीं भी जा सकती हूं. आप कहीं भी जा सकते हैं.
गोवा में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मैं धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखती हूं. मैं एकता में विश्वास करती हूं. मेरा मानना है कि भारत हमारी मातृभूमि है. अगर बंगाल मेरी मातृभूमि है, तो गोवा भी मेरी मातृभूमि है."
वीडियो: ममता बनर्जी की तर्ज पर अखिलेश यादव ने दिया 'खदेड़ा होबे' का नारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं