विज्ञापन
This Article is From May 04, 2012

'नेहरू के सामने नहीं झुका गुजरात तो सोनिया की क्या बिसात'

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी पर तीखा कटाक्ष किया और कहा कि उनका राज्य जब जवाहर लाल नेहरू के आगे नहीं झुका तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की क्या बिसात है।

मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी चुटकी ली और कहा कि सिंह का आवास जेनरेटरों से चलता है जबकि गुजरात बिजली अधिशेष वाला राज्य है।

वह यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर भावनगर जिले के बोटाड में नवादा से बोटाड तक की 32 किलोमीटर लंबी नर्मदा पाइपलाइन को राज्य को समर्पित करने के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘केंद्र को गुजरात में चुनाव जीतने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग रोक देना चाहिए। वह जनता और राज्य को नष्ट करने का प्रयास कर रही है जो तत्काल रुकना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘जब यह राज्य जवाहरलाल नेहरू के आगे नहीं झुका तो सोनिया की क्या बिसात है।’

मोदी ने कहा, ‘नेहरू के जमाने में गुजरात उनके समक्ष नहीं झुका। हम सरदार वल्लभभाई पटेल के वंशज हैं। हम किसी के समक्ष नहीं झुकेंगे।’ उन्होंने नेहरू और पटेल के बीच मतभेद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यहां तक देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने भी गुजरात के साथ भेदभाव किया था क्योंकि यह पटेल का गृहराज्य था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का घर जेनरेटर से चलता है लेकिन गुजरात बिजली अधिशेष वाला राज्य है।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawahar Lal Nehru, जवाहर लाल नेहरू, गुजरात, सोनिया गांधी, Sonia Gandhi