विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2020

राहुल गांधी का तंज- GDP में गिरावट, रोजाना कोविड के सबसे ज्यादा केस... लेकिन सरकार के लिए 'सब चंगा सी'

हुल गांधी ने COVID-19 के बढ़ते मामलों, अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है.

राहुल गांधी का तंज- GDP में गिरावट, रोजाना कोविड के सबसे ज्यादा केस... लेकिन सरकार के लिए 'सब चंगा सी'
राहुल गांधी ने फिर साधा केंद्र सरकार पर निशाना (फाइल फोटो)
  • राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना
  • कोरोना के खिलाफ मोदी सरकार की जंग ने देश को रसातल में पहुंचाया : गांधी
  • राहुल गांधी ने कोरोना वायस और अर्थव्यवस्था को लेकर उठाया सवाल
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से निपटने की तैयारी को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने COVID-19 के बढ़ते मामलों, अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार की कोरोना वायरस के खिलाफ 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को रसातल में ढकेल दिया है. 

राहुल गांधी ने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा, "कोविड के खिलाफ मोदी सरकार की 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को रसातल में पहुंचा दिया है: जीडीपी में ऐतिहासिक 24 प्रतिशत की गिरावट, 12 करोड़ नौकरियां चली गईं, 15.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंसा कर्ज, दुनिया भर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले और मौतें. लेकिन भारत सरकार और मीडिया के लिए 'सब चंगा सी.' 

इससे पहले, शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा था. राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार, चीन को हमारी जमीन से बाहर निकालने की जिम्‍मेदारी लेने से बच रही है. राहुल ने ट्वीट किया, 'चीन के साथ बातचीत केवल मार्च 2020 की यथास्थिति बहाल करने के बारे में होना चाहिए. पीएम और भारत सरकार ने चीन को हमारी जमीन से बाहर निकालने की जिम्‍मेदारी लेने से इनकार कर दिया है. इसके अलावा अन्‍य 'बात' बेकार है.'  

वीडियो: आर्थिक बदहाली को लेकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com