- सादगी के लिए विख्यात हैं प्रताप चंद्र सारंगी
- ओडिशा से लोकसभा चुनाव में दर्ज की है जीत
- मोदी कैबिनेट में मिली है सारंगी को जगह
प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दूसरी बार शपथ ले चुके हैं. भव्य समारोह में पीएम मोदी व उनके मंत्रिमंडल के 57 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. पीएम की नई कैबिनेट में जिस शख़्स के नाम की खूब चर्चा है, वो हैं ओडिशा के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Chandra Sarangi). ओडिशा के 'मोदी' के नाम से ख्यात प्रताप चंद्र सारंगी ने जब शपथ ली तो तालियों की गड़गड़ाहट से राष्ट्रपति भवन परिसर गूंज पड़ा. अपनी सादगी के लिए जाने जाने वाले सारंगी की पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी तालियों से हौंसलाफजाई की. हालांकि प्रताप चंद्र सारंगी का नाम कई आपराधिक मामलों में आ चुका है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
चुनाव सुधारों पर नजर रखने वाली संस्था नेशनल इलेक्शन वॉच और एडीआर (एसोसिएशन फॉर ड्रेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) के मुताबिक सारंगी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, वैमनस्य पैदा करने समेत अन्य धाराओं में कुल 7 मामले दर्ज हैं. आपको बता दें कि प्रताप चंद्र सारंगी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; और पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. विश्लेषण के मुताबिक सारंगी पर जो 7 मामले दर्ज हैं, उनमें 7 गंभीर धाराएं हैं, जबकि 15 अन्य धाराएं लगाई गई हैं. प्रताप चंद्र सारंगी के अलावा इसी तरह के मामलों में बेगूसराय से चुनाव जीते गिरिराज सिंह पर 6, बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री बनाए गए अमित शाह पर 4, बाबुल सुप्रियो पर 4, नित्यानंद राय पर 4 और प्रहलाद जोशी पर एक केस दर्ज है. इसके अलावा चुनाव से जुड़े मामलों में भी गिरिराज सिंह के उपर 6 मामले दर्ज हैं. जबकि नितिन गडकरी पर 4 और अश्विनी कुमार चौबे पर 3 मामले दर्ज हैं.
कौन हैं प्रताप चंद्र सारंगी
64 वर्षीय प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Chandra Sarangi) को मोदी कैबिनेट का सबसे गरीब मंत्री कहा जा रहा है. वे अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. कहा जाता है कि सारंगी ने कभी साधु बनना चाहा था और वह एकांत जीवन बिताना चाहते थे लेकिन उनका समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उनको मोदी मंत्रिमंडल में ले आया. सारंगी लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे हैं और इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बालासोर संसदीय सीट से बीजद प्रत्याशी रबींद्र कुमार जेना को 12,956 मतों से हरा दिया. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सारंगी को ओडिशा का मोदी भी कहा जाता है. वह दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं. प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Chandra Sarangi) अक्सर साइकिल से चलते हुए देखे जा सकते हैं. चुनाव प्रचार में जनता से जुड़ने के लिए उन्होंने एक ऑटो रिक्शा भी किराए पर लिया था.
VIDEO: सादगी की वजह से संसद पहुंचे प्रताप सारंगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं