विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2015

शुक्रवार से तीनों नगर निगम के एक लाख सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

शुक्रवार से तीनों नगर निगम के एक लाख सफाई कर्मचारी हड़ताल पर
कल से तीनों एमसीडी के कर्मी हड़ताल पर... (फाइल फोटो)
दिल्ली में कल यानी शुक्रवार से तीनों नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। करीब एक लाख कर्मचारी 17 मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं।

कर्मचारियों की मांगों में सैलरी, एरियर, कैशलेश मेडिकल सुविधा, प्रमोशन, वर्दी सहित कुल मिलाकर 17 मांगे हैं जिन पर वह कार्यवाही चाहते हैं। उन्होंने इन 17 मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को इस मसले का समाधान निकालने के लिए नियुक्त किया है।

संदीप कुमार ने तीनों निगमों के कमिश्नर को शुक्रवार को यानी कल 1 बजे मीटिंग के लिए बुलाया है। सुबह से हड़ताल जारी रहेगी लेकिन कब तक चलेगी इस पर अंतिम फैसला इस मिटिंग में ही होगा। गौरतलब है कि ये सफाई कर्मचारी 15 जुलाई से सिविक सेंटर पर मांगों को लेकर धरने पर थे।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली नगर निगम, हड़ताल, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली, Delhi, Arvind Kejriwal, Strike, MCD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com