विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2017

एमसीडी चुनाव में दिल्ली ने चुना पीएम, सीएम को किया रिजेक्ट : अरविंद केजरीवाल पर योगेंद्र यादव का तंज

एमसीडी चुनाव में दिल्ली ने चुना पीएम, सीएम को किया रिजेक्ट : अरविंद केजरीवाल पर योगेंद्र यादव का तंज
MCD चुनाव परिणाम 2017 : योगेंद्र यादव का अरविंद केजरीवाल पर तंज
  • नतीजे केजरीवाल सरकार के प्रति जनता का गुस्सा दिखा रहे हैं.
  • सीएम खारिज, पीएम को लोगों ने चुना
  • स्वराज इंडिया ज्यादा उम्मीदें लेकर नहीं चली
नई दिल्ली: एमसीडी चुनावों के रुझानों के बीच ही स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली ने स्पष्ट रूप से बीजेपी को अपनी प्राथमिकता बता दिया है. आज 9 बजे से पहले भविष्यवाणी करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि स्थानीय चुनावों में बीजेपी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है. योगेंद्र यादव ने आगे कहा कि ये नतीजे अरविंद केजरीवाल सरकार के प्रति जनता का गुस्सा दिखा रहे हैं. योगेंद्र यादव दो साल पहले अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी में ही थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाने के बाद प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव पार्टी से अलग हो गए थे.

एनडीटीवी से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने माना कि तीनों निगमों में पीएम मोदी का जादू बरकरार है. एमसीडी चुनाव में लोगों ने मुख्यमंत्री को खारिज कर दिया है और पीएम मोदी को चुन लिया है.  हालांकि योगेंद्र यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि इन चुनावों में स्वराज इंडिया बहुत उम्मीदें लेकर नहीं चल रही थी. उन्होंने कहा कि यह तो शुरुआत है. हम बड़ी सीटें जीतने के लिए नहीं था, यह हमारे लिए सिर्फ एक मूलभूत चुनाव था.

गौरतलब है कि एमसीडी चुनावों की मतगणना से पहले एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम में छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया है. यह मुद्दा उन्होंने फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा के बाद उठाना शुरू किया था, जिसमें आम आदमी पार्टी हार गई थी. इसके बाद से लगातार वह ईवीएम में छेड़छाड़ का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव की भी मांग की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MCD, MCD Elections 2017, MCD Elections Result 2017, Yogendra Yadav, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com