- मायावती का मंगलवार को था 63वां जन्मदिन
- कई जगह कार्यकर्ताओं ने आयोजित किए कार्यक्रम
- अमरोहा में समर्थकों ने लूटा केक
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने जहां अपना 63वां जन्मदिन बहुत ही सामान्य तरीके से मनाया, वहीं उनके समर्थकों ने कई जगहों पर इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भी बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के कार्यकर्ताओं ने मायावती के जन्मदिन (Mayawati Birthday) पर कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें 63 किलो का केक ऑर्डर किया गया, लेकिन समर्थकों ने उसे बर्बाद कर दिया. समर्थक केक कटने के बाद मिलने का इंतजार किए बिना ही उसे पर सीधे टूट पड़े और उन्होंने केक लूटना शुरू कर दिया. इस दौरान केक के पास मौजूद कुछ लोगों ने केक लूटने वाले समर्थकों को दूर हटाने की कोशिश की. बसपा समर्थकों की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है.
वहीं मध्य प्रदेश में पथरिया से बसपा विधायक राम बाई सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने दमोह के लोगों के लिए मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया. विधायक ने पार्टी में डांस के लिए बार डांसरों को बुलाया गया. वहां पर बार डांसरों ने 'तेरी आंख्या का यो काजल' जैसे गानों पर ठुमके लगवाए गए. यहां भी एक बढ़ा केक मंगवाया गया और उसे लोगों में बांटा गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
#WATCH: People loot cake during an event in Amroha, on Bahujan Samaj Party (BSP) chief Mayawati's 63rd birthday today. pic.twitter.com/8Q4bDWdr66
— ANI UP (@ANINewsUP) January 15, 2019
बसपा नेता का विवादास्पद बयान: घबराओ नहीं, बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे..., देखें VIDEO
बसपा विधायक राम बाई सिंह ने कहा, 'हमने हमारे नेता मायावती जी का बर्थडे मनाने के लिए दमोह के लोगों को बुलाया था. मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्होंने मुझे अपना नेता चुना है तो भविष्य में उन्हें कोई समस्या नहीं होगी.'
सोशल मीडिया पर बसपा नेताओं ने मायावती को प्रधानमंत्री के रूप में किया पेश
इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए बसपा-सपा गठबंधन का उत्साह मायावती के 63वें जन्मदिन पर मंगलवार को सोशल मीडिया पर डाले जा रहे पोस्टरों में दिखने लगा है, जिनमें उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया गया है. बसपा नेता सुधीन्द्र भदौरिया ने एक पोस्टर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है. साथ ही भदौरिया ने यह सुनिश्चित करने की भी अपील की है कि मायावती ही देश की अगली प्रधानमंत्री बनें.' भदौरिया ने अपने ट्वीट में कहा कि उनका सपना है कि बसपा सुप्रीमो मायावती प्रधानमंत्री बनें.
जन्मदिन पर बोलीं BSP प्रमुख मायावती- हमारे गठबंधन ने उड़ाई BJP की नींद, जीत ही होगी मेरे लिए तोहफा
वहीं, मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा, 'हाल ही में 12 जनवरी को हमारी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे भाजपा की नींद उड़ी हुई है. देश का सबसे बड़ा राज्य होने के लिहाज से उत्तर प्रदेश काफी मायने रखता है. उत्तर प्रदेश ही तय करता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी और अगला प्रधानमंत्री कौन होगा.'
यूपी में गठबंधन पर कांग्रेस ने कहा: जाल में फंसी SP-BSP, इन्होंने वही किया जो BJP चाहती थी
इस मौके पर बसपा और सपा के लोगों से उन्होंने अपील की कि वे इस चुनाव में अपनी पार्टी और देशहित में पुराने गिले शिकवे और स्वार्थ की राजनीति को भुलाकर एक साथ काम करें तथा उत्तर प्रदेश एवं बाकी अन्य राज्यों में गठबंधन को वोट देकर जिताए और यही उनके लिए जन्मदिन का तोहफा होगा.
(इनपुट- एजेंसियां)
VIDEO- मायावती ने अपने जन्मदिन पर जनता से मांगा वोट का तोहफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं