यह ख़बर 05 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भ्रष्टाचार के दोषी यूपी के 2 मंत्रियों की छुट्टी

खास बातें

  • मायावती ने लोकायुक्त की जांच रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के दोषी करार दिए गए मंत्रियों- रंगनाथ मिश्र और बादशाह सिंह को पद से हटा दिया है।
Lucknow:

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को लोकायुक्त की जांच रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के दोषी करार दिए गए राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र और ऐसे ही आरोपों से घिरे श्रम मंत्री बादशाह सिंह को पद से हटा दिया तथा दोनों के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने के आदेश दिए। प्रदेश में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने मिश्र के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में मुकदमा दर्ज करने और उन्हें पद से हटाने की सिफारिश की है। इसके अलावा श्रम मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर इल्जाम लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती ने इन हालात के मद्देनजर दोनों मंत्रियों को तब तक पद से हटा दिया है, जब तक उन पर लगे आरोपों की सतर्कता अधिष्ठान की जांच पूरी नहीं हो जाती और वे निर्दोष साबित नहीं हो जाते।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com