केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya), वैक्सीन कवरेज (Vaccination coverage)पर राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कल बैठक करेंगे. ये बैठक गुरुवार यानी कल सुबह 10 बजे होगी. केंद्र सरकार इस बैठक में ये समीक्षा करेगी कि 'हर घर दस्तक अभियान' की देशभर में क्या स्थिति है? सूत्रों ने बताया कि यह बैठक सुबह डिजिटल मध्यम से होगी. उन्होंने बताया कि यह बैठक तीन नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उन 45 जिलों के जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक की ही कड़ी है जहां पर 50 प्रतिशत से कम वयस्कों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक अब तक ली है.
दिल्ली में डेंगू के केसों में आए उछाल के कारण Organ Failure के मामले भी बढ़े
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, भारत में 94 करोड़ वयस्क आबादी में से 79.2 प्रतिशत ने कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है जबकि 37 प्रतिशत ने टीके की दोनों खुराक ले ली है. सबसे अधिक टीके की खुराक देने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है. इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्यप्रदेश का स्थान आता है. सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उन्हें प्राथमिकता देने को कहा है जिन्होंने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले ली है और दूसरी खुराक के लिए निर्धारित अवधि पूरी होने बाद भी टीकाकरण पूर्ण नहीं कराया है. सरकार ने हाल में एक महीने का ‘हर घर दस्तक' अभियान शुरू किया है जिसमें उन लोगों के लिए घर-घर अभियान चलाया जा रहा है जिन्होंने अब तक टीका नहीं लिया है या जिन्हें दूसरी खुराक अभी लेनी है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं