गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर. (फाइल फोटो)
पणजी:
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पेट में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बार रविवार को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा के मुख्यमंत्री को असहजता की शिकायत के बाद गोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जीएमसीएच के एक अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर (62) को व्हीलचेयर पर अस्पताल लाया गया. उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके परिवार के सदस्य थे.
यह भी पढ़ें : मनोहर पर्रिकर की सेहत के बारे में लिखने वाले पत्रकार को विधानसभा जाने से रोका
संपर्क करने पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि पर्रिकर को शरीर में जल की कमी की समस्या है, लेकिन उनका जीएमसीएच में इलाज चल रहा है. राणे ने कहा, 'हमने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है, जो उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं.'
VIDEO : मनोहर पर्रिकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस बना रही रणनीति\
गौरतलब है कि इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुरुवार को पणजी पहुंचे थे और विधानसभा में बजट पेश किया था. वह अग्नाशय संबंधी बीमारी की वजह से 15 फरवरी से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे.
(इनपुट : एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Manohar Parrikar