विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2011

जॉब्स ने दुनिया को जोड़ना सिखाया : मनमोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिंह ने जॉब्स को एक ऐसा आविष्कारक बताया, जिसने दुनिया को संचार और सम्पर्क का नया तरीका सिखाया। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, मैं स्टीव जॉब्स के निधन का समाचार सुनकर काफी दुखी हूं। वह सचमुद एक आविष्कारक थे और उन्होंने हमें एक-दूसरे के साथ संवाद एवं संपर्क का नया तरीका सिखाया। एप्पल के सह-संस्थापक जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने प्रौद्योगिकी की दुनिया में क्रांति ला दी। जॉब्स इस साल जनवरी से छुट्टी पर थे और अगस्त में उन्होंने एप्पल का सीईओ पद छोड़ दिया था। फिलहाल कंपनी की कमान टिम कुक संभाल रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
स्टीव जॉब्स, एप्पल, मनमोहन सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com