बीजेपी का साथ छोड़ सकती है मांझी की पार्टी, कहा- साथ रहे तो अल्पसंख्यकों का वोट नहीं मिलेगा

बीजेपी का साथ छोड़ सकती है मांझी की पार्टी, कहा- साथ रहे तो अल्पसंख्यकों का वोट नहीं मिलेगा

जीतन राम मांझी (फाइल फोटो)

पटना :

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल ने यहां बुधवार को हम के राजग से अलग होने का संकेत देते हुए कहा कि अगर दल में सबकी सहमति होगी तो भाजपा का साथ छोड़ा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजग में जो भी रहेगा, उसे अल्पसंख्यकों का वोट नहीं मिलेगा।

हम के प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन होने के कारण चुनाव में हमें नुकसान हुआ है। भाजपा के साथ अल्पसंख्यक वोट नहीं है। सबकी सहमति होगी तो भाजपा का साथ छोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के विकास के बिना देश की तरक्की की बात नहीं की जा सकती।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व हम के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान को गलत समय में दिया गया बयान बताया था। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी ने राजनीति से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वृषिण पटेल को नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।