यह ख़बर 24 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मणिपुर में हुई गोलीबारी के चलते पांच पुलिसकर्मी निलंबित

खास बातें

  • मणिपुर में हुई गोलीबारी के कारण पांच पुलिसकर्मिंयों को निलंबित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस गोलीबारी में 29 वर्षीय एक पत्रकार की मौत हो गई थी।
इंफाल:

मणिपुर में हुई गोलीबारी के कारण पांच पुलिसकर्मिंयों को निलंबित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस गोलीबारी में 29 वर्षीय एक पत्रकार की मौत हो गई थी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधान सचिव (गृह) सुरेश बाबू के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। यह समिति सरकार को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करेगी।

पुलिस ने रविवार को नगा उग्रवादी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल के विरोध में गोलीबारी कर दी थी। नगा उग्रवादी ने 18 दिसंबर को एक फिल्म अभिनेत्री का कथित तौर पर उत्पीड़न किया था।

‘प्राइम टाइम’ न्यूज चैनल के थंगनाम नानाओ सिंह उर्फ द्विजामंती की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई थी। वह दूरदर्शन के लिए भी काम किया करते थे।

मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह ने जर्नलिस्ट यूनीयन के प्रतिनिधियों से कल शाम मुलकात की। उन्होंने आश्वासन दिया था कि संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ संभव कार्रवाई की जाएगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस हड़ताल का आह्वान करने वाले संगठन मणिपुर फिल्म फोरम का कहना है कि क्रिसमस के त्योहार का देखते हुए हड़ताल को कल मध्यरात्रि से 26 दिसंबर की मध्यरात्रि तक निलंबित कर दिया गया है।