विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2017

निलंबन के बाद मणिशंकर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गुजरात में कांग्रेस को नुकसान हुआ तो दंड भुगतने को तैयार

अय्यर बोले- कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान पहुंचता है तो कोई भी दण्ड भुगतने को तैयार हैं.

निलंबन के बाद मणिशंकर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गुजरात में कांग्रेस को नुकसान हुआ तो दंड भुगतने को तैयार
मणिशंकर अय्यर (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस से निलंबन के बाद मणिशंकर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी.
  • अय्यर बोले- कांग्रेस को नुकसान हुआ तो दंड भुगतने को तैयार.
  • अय्यर ने कल पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था.
नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से कांग्रेस से की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित होने के एक दिन बाद मणिशंकर अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि अगर गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान पहुंचता है तो वह कोई भी दण्ड भुगतने को तैयार हैं. बता दें कि अय्यर ने कल पीएम मोदी को नीच आदमी कह दिया था. 

यह भी पढे़ं - रविशंकर प्रसाद बोले, राहुल की रजामंदी से मणिशंकर अय्यर ने किया पीएम मोदी का 'अपमान' 

अय्यर ने भारत-पाकिस्तान के बारे में एक संगोष्ठी से इतर संवाददाताओं से कहा, 'अगर मेरे कुछ भी कहने से कांग्रेस को कुछ भी नुकसान पहुंचा है तो इसका मुझे बहुत ही अफसोस है और अगर पार्टी को चुनाव में कुछ भी नुकसान होता है, तो जो भी उचित दण्ड कांग्रेस पार्टी देना चाहे वो दे सकती है.' अय्यर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और यदि कांग्रेस नहीं रही तो भारत का कोई भविष्य नहीं होगा.

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी को 'नीच' कहने पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित हुए मणिशंकर अय्यर

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी गुजरात में राहुल गांधी के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है. यह पूछे जाने पर कि वह कांग्रेस के बारे में क्या महसूस करते हैं, 'कांग्रेस ने मुझे बहुत दिया है. यदि कांग्रेस नहीं हुई तो भारत का कोई भविष्य नहीं होगा.' कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के कारण अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था.

यह भी पढ़ें - मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को कहा 'नीच', राहुल गांधी ने कहा माफी मांगें

गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान कल और दूसरे चरण का 14 दिसंबर को होगा. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कल अय्यर की पार्टी से प्राथमिक सदस्यता निलंबित करने की जानकारी ट्वीट के माध्यम से देते हुए कहा, 'यह कांग्रेस के गांधीवादी नेतृत्व का अपने राजनीतिक विरोधियों के प्रति सम्मान है. क्या मोदी इस प्रकार का साहस दिखायेंगे?'

VIDEO: 'नीच' शब्द पर मणिशंकर का अय्यर का निलंबन क्या कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक है?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mani Shankar Aiyar, Mani Shankar Aiyar Modi Remark, Gujarat, Gujrat Assembly Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com