- CM ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर आरोप
- बंगाल के किसानों को पैसा नहीं दे रहा केंद्र
- पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार (TMC Govt) द्वारा किसानों की सत्यापित सूची केंद्र को भेजने के बावजूद BJP नीत सरकार ने राज्य में किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पैसा नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे दावे कर रही है कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों को पैसे नहीं दे रही है. बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार प्रत्येक किसान को पांच हजार रुपये दे रही है और उसने मुफ्त फसल बीमे की भी व्यवस्था की है.
मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा सत्यापन के लिए भेजे गए छह लाख आवेदनों में से राज्य सरकार ने ढाई लाख किसानों के नाम की सूची भेजी थी. तृणमूल अध्यक्ष ने पूर्व वर्धमान जिले के कलना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बाहर आंदोलनरत किसानों को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा पर हिंदुत्व के बारे में झूठ फैलाने करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म के आधार पर विभाजन नहीं करती.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुजरात कभी बंगाल पर शासन नहीं कर पाएगा, हम भारी बहुमत से वापसी करेंगे : ममता बनर्जी
उन्होंने कहा, “भाजपा ने देश को एक शवदाहगृह में बदल दिया है लेकिन हम वैसा ही बंगाल में नहीं होने देंगे.” बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी. कुछ दिन पहले ही नौकरी से इस्तीफा देने वाले आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर, रैली में बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए.
VIDEO: पश्चिम बंगाल में सियासी सरगर्मियां बढ़ी, ममता सरकार पर बरसे PM मोदी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं