विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

पीएम मोदी ने जन्मदिन पर दी बधाई तो अरविंद केजरीवाल बोले - थैंक्यू सो मच पीएम सर...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पूरे 51 साल के हो गए. उनके जन्मदिन के मौके पर आज सुबह उन्हें दो बधाई संदेश मिले. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केजरीवाल को ट्वीट के माध्यम से बधाई दी.

Also Read in
पीएम मोदी ने जन्मदिन पर दी बधाई तो अरविंद केजरीवाल बोले - थैंक्यू सो मच पीएम सर...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पूरे 51 साल के हो गए. उनके जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर कई हस्तियों ने उन्हें बधाई संदेश दिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्वीट करके लिखा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी जिंदगी के लिए कामना करता हूं.' इस पर केजरीवाल ने जवाब में लिखा, 'शुभकामनाओं के लिए पीएम सर को बहुत-बहुत धन्यवाद.'. उनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केजरीवाल को ट्वीट के माध्यम से बधाई दी.

मलेशिया में हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करने पर जाकिर नाइक से होगी पूछताछ, जानें क्या दिया था बयान

ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बंगाली और अंग्रेजी भाषा में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, अरविंद जी'. वहीं, इसके जवाब में केजरीवाल ने लिखा- 'धन्यवाद दीदी.' वहीं बीजेपी सांसद राजीव चंद्रशेखर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. 

चंद्रशेखर ने भी अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं'. बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए 29 अक्टूबर से निशुल्क यात्रा की गुरुवार को घोषणा की. 29 अक्टूबर को भाई दूज है. केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में यह घोषणा की. 

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा- जम्मू-कश्मीर में पाबंदियां कुछ दिनों में हटा दी जाएंगी

उन्होंने कहा, ‘रक्षाबंधन के दिन मैं अपनी बहनों को उपहार देना चाहता हूं. 29 अक्टूबर से सभी डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) और क्लस्टर बसों में उनके लिए यात्रा निशुल्क होगी, जो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.' अरविंद केजरीवाल ने रक्षाबंधन पर बधाई देते हुए कहा, ‘आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं सभी बहनों की सुरक्षा और तरक़्क़ी की कामना करता हूं.'

Video: केजरीवाल सरकार का ऐलान, दिल्ली में 1 लाख 40 हज़ार CCTV कैमरे और लगेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com