विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2019

TMC नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर ममता बनर्जी ने कसा तंज, कहा- हमारी पार्टी कचरा फेंक रही और बीजेपी उसे जमा कर रही

मंगलवार को तृणमूल विधायक, 12 कॉउंसलर्स और एक कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी.

Also Read in
TMC नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर ममता बनर्जी ने कसा तंज, कहा- हमारी पार्टी कचरा फेंक रही और बीजेपी उसे जमा कर रही
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
  • तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले नेताओं पर ममता का वार
  • कहा- हमारी पार्टी कचरा बाहर फेंक रही और बीजेपी उसे जमा कर रही
  • 'अपनी पार्टी का 2021 के विधानसभा चुनावों के लिए दोबारा गठन करेंगे'
पश्चिम बंगाल:

लोकसभा चुनावों के बाद तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी (BJP) में जाने वाले नेताओं पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने निशाना साधा है. उन्होंने मंगलवार को उन नेताओं को लालची और भ्रष्ट बताया. बता दें कि मंगलवार को एक और तृणमूल विधायक और 12 कॉउंसलर्स ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. ममता ने कहा, 'हमारी पार्टी कचरा बाहर फेंक रही है और बीजेपी उसे जमा कर रही है.' उन्होंने कहा कि वह गद्दारों की जगह समर्पित सदस्यों को देंगी. ममता ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने अभी पार्टी को छोड़ने का निश्चय नहीं किया है, वह भी जल्द से जल्द पार्टी छोड़ दें. 

BJP ने ममता बनर्जी को दिया एक और झटका, TMC विधायक सहित 12 पार्षदों ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

मंगलवार को बॉनगॉन से तृणमूल विधायक विश्वजीत दास, 12 अलग कॉउंसलर्स और कांग्रेस प्रवक्ता प्रसन्नजीत घोष ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. हालांकि इस पर ममता ने कहा था कि वह परेशान नहीं हैं. 

2014 में 2 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में बंगाल में 18 सीटें जीतीं. इसके बाद बंगाल में सियासी गर्मी इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के 40 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और वो जल्द कैंप शुरू करेंगे. 

PM मोदी के 'वन नेशन, वन इलेक्शन' मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, वजह भी बताई

वहीं ममता बनर्जी ने कहा था कि वह अपनी पार्टी का 2021 के विधानसभा चुनावों के लिए दोबारा गठन करेंगी. उन्होंने कहा, 'एक आदमी छोड़ कर जाएगा तो उनकी जगह 500 और जुड़ जाएंगे. हम अपनी पार्टी का दोबारा गठन करना चाहते हैं और लालची-भ्रष्ट लोगों की जगह समर्पित लोगों को जगह देंगे.

VIDEO: टीएमसी का एक और एमएलए बीजेपी में शामिल   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, TMC, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com