विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2019

मालेगांव ब्लास्ट केस: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की NIA कोर्ट में आज होगी पेशी

मालेगांव बम धमाके की आरोपी और बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को एनआईए कोर्ट में सुबह 11 बजे पेश होंगी. उन्हें गुरुवार को भी कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह पहुंच नहीं सकी थीं.

मालेगांव ब्लास्ट केस: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की NIA कोर्ट में आज होगी पेशी
  • प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को एनआईए कोर्ट में सुबह 11 बजे पेश होंगी
  • गुरुवार को भी कोर्ट में होनी थी पेशी लेकिन प्रज्ञा ठाकुर नहीं पहुंची थीं
  • अदालत ने उन्हें एक दिन की मोहलत देते हुए शुक्रवार को पेश होने को कहा था
नई दिल्ली:

मालेगांव बम धमाके की आरोपी और बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) शुक्रवार को एनआईए कोर्ट में सुबह 11 बजे पेश होंगी. उन्हें गुरुवार को भी कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह पहुंच नहीं सकी थीं. इस हफ्ते यह दूसरा मौका था, जब वह कोर्ट में पहुंच नहीं सकीं. उनके वकील प्रशांत मागू ने कोर्ट से कहा, वह हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं और सफर नहीं कर सकतीं. हालांकि अदालत ने उन्हें एक दिन की मोहलत देते हुए शुक्रवार को पेश होने के लिए निर्देश दिया था, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार होने को कहा था.

ये भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट केस: प्रज्ञा ठाकुर फिर नहीं पहुंचीं कोर्ट, वकील ने कहा- वह अस्पताल में थीं भर्ती

वहीं, प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) की सहयोगी उपमा ने पीटीआई भाषा को बताया था कि एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह उपचार के लिये अस्पताल लौट आयेंगी. उपमा ने कहा था, 'वह ठीक नहीं है. उन्हें उपचार के लिये कल रात अस्पताल में भर्ती किया गया था. वह पेट की बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें इंजेक्शन से दवाइयां दी गयीं. कार्यकर्ताओं के जोर के कारण उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सुबह अस्पताल से जाने दिया गया लेकिन इसके बाद वह उपचार के लिये अस्पताल वापस आ जायेंगी क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है.'

ये भी पढ़ें: प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब इस BJP विधायक ने गोडसे को बताया राष्ट्रभक्त

प्रज्ञा ने हालही में हुए लोकसभा के आमचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट पर पराजित किया था. प्रज्ञा 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं. मालूम हो कि इस सप्ताह अदालत में पेश होने से छूट देने का प्रज्ञा का आवेदन, सोमवार को एनआईए जज वीएस पडालकर ने खारिज कर दिया था. आवदेन में प्रज्ञा ने कहा था कि उन्हें संसद की औपचारिकताएं पूरी करनी हैं. अदालत ने इस पर कहा कि मामले में इस स्तर पर अदालत में उसकी उपस्थिति आवश्यक है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malegaon Blast Case, Pragya Thakur, NIA Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com