विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2015

पश्चिम बंगाल में पुलिस अधिकारियों का बड़े स्तर पर फेरबदल

पश्चिम बंगाल में पुलिस अधिकारियों का बड़े स्तर पर फेरबदल
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के बड़े स्तर पर हुए फेरबदल में करीब 45 अधिकारियों को या तो प्रोन्नति दी गई या फिर उनका स्थानांतरण किया गया।

गृह विभाग की ओर से बुधवार देर शाम जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयंत कुमार बसु को कोलकाता पुलिस में विशेष पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) अनुज शर्मा को एडीजी (कानून और व्यवस्था) पद पर प्रोन्नति दी गई है, जबकि कोलकाता पुलिस में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जगमोहन को एडीजी (प्रवर्तन शाखा) पर प्रोन्नत किया गया है।

कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदला गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पश्चिम बंगाल, भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस महानिरीक्षक, Major Reshuffle, Bengal, IPS Cadre