विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2016

मशहूर लेखिका महाश्वेता देवी अस्पताल में भर्ती

Also Read in
मशहूर लेखिका महाश्वेता देवी अस्पताल में भर्ती
कोलकाता: जानीमानी साहित्यकार महाश्वेता देवी को वृद्धावस्था से संबंधित समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञानपीठ, पद्म विभूषण और मैगसायसाय पुरस्कारों से सम्मानित 89 वर्षीय महाश्वेता देवी को निजी बेले व्यू क्लीनिक अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत और वृद्धावस्था से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। डॉक्टरों ने कहा कि महाश्वेता देवी की हालत अब बेहतर है और एक हफ्ते में उनको छुट्टी दे दी जाएगी।

अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में किसी को नहीं बताया था, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आज शाम अस्पताल पहुंचने के बाद यह खबर सामने आई। ममता करीब 20 मिनट तक अस्पताल में रहीं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाश्वेता देवी, ज्ञानपीठ, ममता बनर्जी, Mahashweta Devi, Gnanpith, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com