महाराष्ट्र सरकार ने मैगी पर प्रतिबंध लगाया

महाराष्ट्र सरकार ने मैगी पर प्रतिबंध लगाया

मुंबई:

महाराष्ट्र की सरकार ने कुछ नमूनों में सीसे की मात्रा तय सीमा से अधिक पाए जाने के बाद शुक्रवार को मैगी नूडल्स पर रोक लगा दी।

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट ने पुणे में बातचीत में मैगी पर पाबंदी का एलान किया।

मंत्री ने कहा कि पुणे, कोल्हापुर और औरंगाबाद सहित कई स्थानों से मैगी के छह नमूनों लिए गए थे और जांच के बाद इनमें सीसे की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई।

राज्य में मैगी पर प्रतिबंध 6 जून से लागू होगा। मंत्री ने कहा कि अगर कोई इसे बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

महाराष्ट्र से पहले दिल्ली सहित कई दूसरे राज्यों ने मैगी की बिक्री पर पाबंदी लगाई है।