विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2015

महाराष्ट्र : बेटी की हत्या से गुस्साए मायके वाले, ससुराल में ही कर दिया अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र : बेटी की हत्या से गुस्साए मायके वाले, ससुराल में ही कर दिया अंतिम संस्कार
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र: महाराष्‍ट्र के सांगली के झरे गांव में मायके वालों ने अपनी मृत बेटी का ससुराल वालों के आंगन में ही अंतिम संस्कार कर दिया। ऐसा उन्होंने अपनी नाराजगी प्रकट करने के लिए किया। पुलिस ने मायके वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका और शंकर पाटिल का पिछले महीने ही विवाह हुआ था। लेकिन दोनों की आपस नहीं बनती थी, जिससे नाराज होकर पति और ससुर ने पहले उसका गला दबा कर हत्या की और फिर खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की।

जब प्रियंका के घर वालों को पता चला, तो वो इतना नाराज हो गए कि उसका अंतिम संस्कार सुसरालवालों के घर के   आंगन में ही कर दिया। इससे गांव में तनाव फैल गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृत प्रियंका के पति शंकर और बापू पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्‍ट्र, सांगली, ससुराल पक्ष, मुंबई पुलिस, Maharashtra, Sangli, Mumbai Police