39 मौतें अकेले मुम्बई शहर में हुई हैं
मुंबई:
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 97 मौतें होने की जानकारी मंगलवार को सामने आयी जो कि एक दिन में सबसे अधिक है और 2,091 नये मामले भी सामने आए. यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि इसमें से 39 मौतें अकेले मुम्बई शहर में हुई हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 1,792 हो गई जबकि कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 54,758 हो गए.
अधिकारी ने कहा, ‘‘97 मौतों में से 35 मौतें पिछले दो दिनों में हुईं जबकि बाकी 62 मौतें 17 अप्रैल से 23 मई के बीच हुईं.''उन्होंने कहा कि अस्पतालों से 1,168 मरीजों को ठीक होने के बाद छु्ट्टी दी गई जिससे ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 16,954 हो गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Maharashtra Coronavirus News, New Covid Case In Maharashtra