विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2019

महाराष्ट्र में शिवसेना को सीएम पद पूरे पांच साल के लिए मिलने की संभावनाएं प्रबल

संभावना है कि दो डिप्टी सीएम कांग्रेस और एनसीपी के बनेंगे और दोनों पांच साल तक रहेंगे, विधानसभा अध्यक्ष एनसीपी का होगा

महाराष्ट्र में शिवसेना को सीएम पद पूरे पांच साल के लिए मिलने की संभावनाएं प्रबल
एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो).
  • दो डिप्टी सीएम के पद एनसीपी और कांग्रेस को मिलेंगे
  • उद्धव ठाकरे ने कहा कि सभी विषयों पर चर्चा सही दिशा में जा रही
  • एनसीपी को गृह और लोक निर्माण विभाग मिलने के आसार
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री पद दे दिया गया है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसका ऐलान कर दिया है. शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आज शाम को हुई तीनों दलों की बैठक में महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस के बीच सरकार के गठन को अंतिम रूप दे दिया गया. शिवसेना का मुख्यमंत्री पूरे पांच साल के लिए बनेगा. दो डिप्टी सीएम कांग्रेस और एनसीपी के बनेंगे और दोनों पांच साल तक रहेंगे.

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को अंतिम रूप दिया जा चुका है. जैसा कि शिवसेना चाहती थी, उसे मुख्यमंत्री पद मिल गया है. लह यह पद पांच साल के लिए चाहती है. हालांकि एनसीपी चाहती थी कि ढाई साल उसका और ढाई साल शिवसेना का सीएम रहे. एनसीपी की इच्छा के मुताबिक शिवसेना यदि सहमत है तो उस स्थिति में एनसीपी के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान ढाई साल शिवसेना का डिप्टी सीएम और शिवसेना के कार्यकाल के दौरान ढाई साल एनसीपी का डिप्टी सीएम रहेगा.

सूत्रों से जो संकेत मिल रहे हैं उनके मुतबिक शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा और उद्धव ठाकरे सीएम पद की शपथ लेंगे. दो डिप्टी सीएम पांच साल के लिए होंगे. कांग्रेस का डिप्टी सीएम पांच साल के लिए होगा. एनसीपी का विधानसभा अध्यक्ष होगा. तीनों दलों के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम के मुताबिक समन्वय बनाकर चला जाएगा. शिवसेना को शहरी विकास मंत्रालय मिल सकता है. एनसीपी को गृह और लोक निर्माण विभाग मिलने के आसार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Goverment Formation, Post Of CM, Shiv Sena, NCP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com