महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज में सरकारी मेडिकल कॉलेज की 18 एमबीबीएस छात्राओं की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्राओं को टीके की दोनों खुराक लग चुकी थी. कॉलेज के डीन डॉ सुधीर नानंदकर ने कहा, “सभी छात्राओं में लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है. एहतियात के तौर पर उन्हें कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है.” उन्होंने कहा, “हॉस्टल के एक हिस्से में संक्रमण के मामले सामने आए हैं क्योंकि छात्र भोजन करने के लिए मेस में एकत्र होते हैं.” डॉ नानंदकर ने कहा, “कुल 45 छात्राओं की आरटी पीसीआर जांच करवाई गई थी और अब तक 18 में संक्रमण की पुष्टि हुई है. अन्य की रिपोर्ट आना बाकी है.” हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इन छात्रों में से ओमिक्रॉन से संक्रमित है या नहीं.
'येलो अलर्ट' पर दिल्ली : और सख्त किए गए कोरोना प्रतिबंध; जानें- क्या खुला रहेगा और क्या बंद
गौरतलब है कि कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से सबसे ज्याद प्रभावित महाराष्ट्र और दिल्ली हैं. महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 167 मामले पाए जा चुके हैं, जबकि दिल्ली में 165 केस रिपोर्ट हुए हैं. देशभर में ओमिक्रॉन के 650 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. अब तक देश के 21 राज्यों में ओमिक्रॉन अपने पांव पसार चुका है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
देशभर में Omicron के कुल 653 केस, एक दिन में करीब 12% बढ़े मामले
उधर कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद अब येलो अलर्ट लागू कर दिया गया है. इसके तहत दिल्ली में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, योग इंस्टीट्यूट, एंटरटेनमेंट पार्क, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संसथान, कोचिंग इंस्टीट्यूट आदि बंद रहेंगे. वहीं शॉपिंग काम्प्लेक्स और मॉल में ऑड ईवन नियम के तहत गैर जरूरी सेवाओं या सामान वाली दुकानें सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी. सुबह 8 से 10 बजे तक रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ खुलेंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं