विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

नेस्ले इंडिया ने दी सफाई, कहा- मैगी में राख का प्रयोग नहीं, 100 फीसदी है सुरक्षित

एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया ने शाहजहांपुर में मैगी के सैंपल के जांच में फेल होने और जिला प्रशासन द्वारा 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने के बाद सफाई दिया.

नेस्ले इंडिया ने दी सफाई, कहा- मैगी में राख का प्रयोग नहीं, 100 फीसदी है सुरक्षित
नई दिल्ली: एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया ने शाहजहांपुर में मैगी के सैंपल के जांच में फेल होने और जिला प्रशासन द्वारा 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने के बाद सफाई देते हुए कहा है कि मैगी को बनाने की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर राख का प्रयोग नहीं किया जाता और यह 100 फीसदी सुरक्षित है. नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए एक बयान में कहा कि हम अपने उपभोक्ताओं को दोबारा आश्वस्त करना चाहते हैं कि मैगी नूडल्स 100 फीसदी सुरक्षित हैं. हम दृढ़ता से दोहराते हैं कि इसे बनाने की प्रक्रिया में कहीं भी राख का इस्तेमाल नहीं किया जाता.

पढ़ें: मैगी नूडल्स निर्माता कंपनी नेसले इंडिया एक बार फिर चर्चा में, कंपनी के खिलाफ 35 लाख का जुर्माना

गौरतलब है कि बुधवार को शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने मैगी के जांच में फेल होने पर कंपनी पर 35 लाख रुपये जबकि वितरक पर 17 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया था. नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक हमें अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है. इस संबंध में उपलब्ध सूचना से हमें यह पता चला कि संबद्ध नमूने साल 2015 के है और यह मामला नमूनों में राख पाए जाने से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि उनका नूडल्स ब्रांड नूडल्स, पास्ता और मसालों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा तय मानकों के अनुरूप है.

पढ़ें: लैब जांच में 'फेल' हुए मैगी के नमूने, लगा जुर्माना

गौरतलब है कि जून 2015 में नेस्ले इंडिया ने एफएसएसएआई द्वारा मैगी पर प्रतिबंध लगाने के बाद मैगी को बाजार से वापस ले लिया था. हालांकि कई कानूनी लड़ाइयों के बाद नवंबर 2015 में मैगी नूडल्स को बाजार में फिर से उतारा गया था.

VIDEO: रामदेव ने लॉन्च किए पतंजलि आटा नूडल्स

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nestle India, Maggi, Ash Content In Maggi, 100% Safe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com