विज्ञापन

Nestlé India को हुई बंपर कमाई तो शेयरहोल्‍डर्स पर भी 'लुटाए' पैसे! बांटे जाएंगे 1,350 करोड़ रुपये, तारीख ये रही

Nestlé India ने जून तिमाही में 975 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है. कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 5 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. जानिए डिविडेंड पेमेंट की पूरी जानकारी.

Nestlé India को हुई बंपर कमाई तो शेयरहोल्‍डर्स पर भी 'लुटाए' पैसे! बांटे जाएंगे 1,350 करोड़ रुपये, तारीख ये रही
Nestle India में क्‍या आपने भी लगा रखे हैं पैसे तो ये रही आपके लिए गुड न्‍यूज.
Source: NDTV Graphics/Canva

FMCG सेक्‍टर की दिग्‍गज कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestlé India) ने जून तिमाही में शानदार परफॉर्म किया है. अप्रैल, मई और जून... इन 3 महीनों में कंपनी की बिक्री भी खूब बढ़ी है और मुनाफा भी. एक तरफ कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस बेहद मजबूत रहा है, वहीं दूसरी तरफ निवेशकों को बंपर कैश रिटर्न मिलने जा रहा है. तभी तो इस बार निवेशकों और शेयरहोल्‍डर्स का ध्यान कंपनी की ओर से दिए जाने वाले स्पेशल डिविडेंड (Special Dividend) पर है.  कंपनी ने 5 रुपये/शेयर के फाइनल डिविडेंड के अलावा 2 रुपये/शेयर के स्‍पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है. यानी इस बार नेस्ले इंडिया के शेयरधारकों को दोहरा फायदा मिलने जा रहा है. 

मुनाफा 47.9% बढ़ा, कुल बिक्री 6,363 करोड़ के पार

जून तिमाही के दौरान नेस्ले इंडिया का प्रदर्शन हर मोर्चे पर शानदार रहा.  खर्चों पर बेहतर नियंत्रण और वॉल्यूम-लेड ग्रोथ (Volume-led growth) ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूत सहारा दिया है.

  1. शुद्ध लाभ (Net Profit): कंपनी का नेट प्रॉफिट 47.9% की जबरदस्त बढ़त के साथ ₹975.1 करोड़ पर पहुंच गया.
  2. कुल बिक्री (Total Sales): कंपनी की कुल बिक्री 25.4% बढ़कर ₹6,363.3 करोड़ रही.
  3. घरेलू मार्केट (Domestic Market): इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री (Domestic Sales) में 25% की बढ़ोतरी हुई. 
  4. एक्सपोर्ट मार्केट(Exports): एक्सपोर्ट्स में 35.6% का बड़ा उछाल देखने को मिला.
  5. मार्जिन में सुधार: कंपनी का EBITDA मार्जिन 24.2% रहा. 

अब यहां जानिए डिविडेंड का पूरा गणित

डिविडेंड के मोर्चे पर कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 2 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने की घोषणा की है. ये सामान्य डिविडेंड के अलावा दिया जाने वाला एक अतिरिक्त खास भुगतान है.

कंपनी के मुताबिक, इस स्पेशल डिविडेंड के तहत कुल 385.66 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे.  यह राशि कंपनी के रिटेंड अर्निंग्स (Retained Earnings) से दी जाएगी, जिसे एक खास अकाउंटिंग स्ट्रक्चर (Scheme of Arrangement) के तहत जनरल रिजर्व से ट्रांसफर किया गया था.

3 जुलाई 2026 को हुई एजीएम (AGM) में शेयरधारकों ने 5 रुपये/शेयर के फाइनल डिविडेंड को भी अपनी मंजूरी दे दी है. इस फाइनल डिविडेंड का कुल मूल्य 964.16 करोड़ रुपये बैठता है. कंपनी ने साफ किया है कि स्पेशल डिविडेंड और फाइनल डिविडेंड, दोनों का भुगतान (Payout Window) 30 जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगा.

जानकारों के मुताबिक, कंपनी का बेहतर परिचालन प्रदर्शन और मजबूत कैश फ्लो यह दर्शाता है कि नेस्ले इंडिया न केवल शेयरधारकों को अतिरिक्त रिटर्न दे रही है, बल्कि अपने बिजनेस को भी लगातार मजबूत बना रही है.

ये भी पढ़ें: ITR Deadline: हर किसी के लिए 31 जुलाई नहीं है इनकम टैक्‍स रिटर्न की डेडलाइन, जान लीजिए अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nestle India, Nestle India Bonus Shares, Nestle India Dividend, Nestle India Earnings, Nestle India Q1 Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com