विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

मध्य प्रदेश: दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत

मध्य प्रदेश के सलसलाई थाना क्षेत्र के तिनगजपुर में दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत हो गई.

Also Read in
मध्य प्रदेश: दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
शाजापुर: मध्य प्रदेश के सलसलाई थाना क्षेत्र के तिनगजपुर में दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत हो गई. जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर सलसलाई थाना क्षेत्र के गांव तिनगजपुर के पास यह घटना हुई. मंगलवार दोपहर को 12 वर्षीय और 9 वर्षीय दो सगी बहनों की काली सिंध नदी में डूबने से मौत हो गई. थाना प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि गांव में संझा (मालवा का स्थानीय पर्व) लड़कियां नदी पर विसर्जन करने के लिए गई थी. इस दौरान सोनम (12) और मोनिका (9) नदी में गिर गई.

यह भी पढ़ें : यूपी के बागपत में यमुना में नाव डूबी, 22 की मौत, 60 थे सवार, 2 लाख मुआवजे का ऐलान

VIDEO:  बागपत : यमुना नदी में डूबने से 22 लोगों की हुई मौत


वहां मौजूद लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिए गए गैं. पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com