विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

मध्यप्रदेश : कोलारस और मुंगावली विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना 28 को

शिवपुरी जिले के कोलारस उप-चुनाव में 22 और अशोकनगर जिले के मुंगावली में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Also Read in
मध्यप्रदेश : कोलारस और मुंगावली विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना 28 को
प्रतीकात्मक फोटो.
भोपाल: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना बुधवार 28 फरवरी को होगी. कोलारस उप-चुनाव के वोटों की गिनती के लिए 23 राउंड होंगे, जबकि मुंगावली में मतों की गणना 19 राउंड में होगी. कोलारस उप-चुनाव में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने दोनों जिलों के कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफीसर से चर्चा कर मतगणना की तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने मतगणना में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करने को कहा है. मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी. इसके पहले कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग-रूम से ईवीएम को बाहर निकाला जाएगा.

कोलारस की मतगणना शासकीय आईटीआई कॉलेज, बॉयपास रोड, कोलारस में होगी. मुंगावली में वोटों की गिनती अशोकनगर स्थित शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में की जाएगी. कोलारस और मुंगावली उप-चुनाव के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबिल लगाई जाएंगी. प्रत्येक टेबिल के लिए एक-एक माइक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और दो अन्य कर्मचारी तैनात किए गए हैं. इस प्रकार दोनों स्थानों पर 70-70 कर्मचारी ईवीएम में डाले गए वोटों की गिनती करवाएंगे. सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफीसर की मौजूदगी में मतगणना होगी. अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस कार्य में जुटेंगे. अभ्यर्थियों के मतगणना एजेंट भी प्राधिकार-पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे. सम्पूर्ण मतगणना की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी.

दोनों मतगणना स्थलों  पर सीएपीएफ की एक-एक कम्पनी तथा स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है. प्राधिकार-पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. मतगणना स्थल पर कैमरा, मोबाइल आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा. मीडिया को जानकारी देने के लिए मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर भी बनाया गया है. सबसे पहले डाक मत-पत्र की गिनती की जाएगी. डाक मत-पत्र की गणना रिटर्निंग ऑफीसर की टेबिल पर होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Assembly By-election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com