विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2019

कुमार विश्वास ने फिर केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- जमानत जब्त होने के डर से...

दिल्ली की मौजूदा सियासी स्थिति के बीच कुमार विश्वास (Dr Kumar Vishvas) ने एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा. 

कुमार विश्वास ने फिर केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- जमानत जब्त होने के डर से...
कुमार विश्वास (Dr Kumar Vishvas) ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. 
  • कुमार विश्वास ने साधा केजरीवाल पर निशाना
  • लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद किया ट्वीट
  • अभी आप-कांग्रेस गठबंधन पर नहीं हो पाया है कोई फैसला
नई दिल्ली:

चुनाव आयोग (Election Commision) ने रविवार को बहुप्रतीक्षित 17वीं लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) कार्यक्रम की घोषणा कर दी. इस बार 11 अप्रैल से शुरु होने वाला चुनावी समर एक महीने से अधिक समय तक चलेगा. चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही सियासी दल अपनी रणनीति को धार देने में जुट गए हैं. दिल्ली की बात करें तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पार्टी की वरिष्ठ नेता और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि मुलाकात के दौरान सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के मुद्दे पर किसी तरह की चर्चा हुई. दिल्ली की मौजूदा सियासी स्थिति के बीच कुमार विश्वास (Dr Kumar Vishvas) ने एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा. 

कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए ट्वीट किया, “जमानत” ज़ब्त के डर से आत्ममुग्ध बौने ने चुनाव घोषणा के दिन ही “अमानत” छोड़ दी. आपको बता दें कि सोनिया गांधी से शीला दीक्षित की मुलाकात के बाद AICC सूत्रों ने कहा, “सोनिया गांधी और दीक्षित के बीच मुलाकात के दौरान गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा हुई और सोनिया ने उनसे कांग्रेस और आप के बीच वोटों के विभाजन से बीजेपी के लिये चुनावों में जीत का रास्ता बनने के परिणाम पर विचार करने को कहा. दिल्ली कांग्रेस की नेता ने दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान गठबंधन पर किसी तरह की बातचीत को खारिज किया था. 

आप को नहीं मिला कांग्रेस का साथ, तो कुमार विश्वास ने उड़ाया अरविंद केजरीवाल का मजाक

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, शीला जी सोमवार को प्रस्तावित हमारे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिये सोनिया गांधी को निमंत्रण देने गई थीं और यह एक अफवाह है कि गठबंधन पर चर्चा हुई जिसे पहले ही खारिज किया जा चुका है. कांग्रेस की दिल्ली इकाई के एक और कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया ने कहा कि सोनिया गांधी पहले ही कह चुकी हैं कि पार्टी से संबंधित मसलों पर पार्टी अध्यक्ष फैसला लेंगे. उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति में वह गठबंधन के मुद्दे पर कैसे राहुल गांधी के विरोधाभासी कुछ कह सकती हैं. 
राहुल से मिलने के बाद शीला दीक्षित ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन से किया इनकार

Video: आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा- शीला दीक्षित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishvas, Kumar Vishvas Attacked Arvind Kejriwal, Kumar Vishvas Tweet, Kumar Vishvas Poem, LokSabha Chunav 2019, LoksabhaPolls 2019, Delhi, AAP Congress, Kumar Vishwas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com