कोरोनावायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान, लोगों से पहले की तरह ही घरों में रहने के लिए और बच्चों एवं बुजुर्गों का खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है. इस बीच, बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और RJD नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को याद करते हुए भावुक हो गए हैं. उन्होंने ट्विटर पर शेयर किए एक वीडियो में कहा कि लॉकडाउन है, सब बच्चे अपने माता-पिता के साथ इस मुश्किल वक्त में घर में हैं. ऐसे में मुझे अपने पिता की बहुत याद आ रही है.
तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू यादव को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा- "पापा हमें आपकी जरूरत है और पूरे बिहार को भी है.. Miss u Papa." उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपने पिता को याद किया और भावुक हो गए. फिलहाल, चारा घोटाला मामले में 14 साल कैद की सजा पाये राष्ट्रीय जनता दल (RJD) राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का रिम्स में इलाज चल रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
???????? pic.twitter.com/5QhuV7VJYE
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 14, 2020
तेज प्रताप यादव वीडियो में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "आज मुझे अपने पिता की बहुत याद आ रही है क्योंकि सबके पिता लॉकडाउन में अपने बच्चों के साथ हैं. ऐसे में मुझे अपने पिता की बहुत याद आ रही है. पता नहीं, पापा को वहां खाना मिलता है या नहीं, कैसे रहते होंगे, क्या करते होंगे. अभी तो मैं वह जा भी नहीं सकता हूं. भगवान से मेरी यही प्रार्थना है कि मेरे पिता जल्द से जल्द वापस आ जाएं." इस दौरान, तेजप्रताप अपने पिता को याद कर भावुक हो गए.
पापा हमें आपकी जरूरत है और पूरे बिहार को भी है..
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 14, 2020
Miss u Papa???????????????????? pic.twitter.com/9EV9R2vmK9
इस बीच, चारा घोटाला मामले में 14 साल कैद की सजा पाये राष्ट्रीय जनता दल (RJD) राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को परोल पर रिहा कराने की जुगत मे जुटी झामुमो नीत झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने सोमवार को राज्य के महाधिवक्ता को मंत्रिमंडल की बैठक में बुलाकर इस पर विस्तार से चर्चा की. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कांग्रेस कोटे के मंत्री कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपनी पूर्व की घोषणा के अनुरूप प्रसाद को पैरोल पर रिहा करने का प्रस्ताव रखा जिसको गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल राज्य के महाधिवक्ता को वहीं बुलाया और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं