राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपने पिता लालू प्रसाद यादव की गैरमौजूदगी में पार्टी का पूरा दारोमदार लेकर चल रहे हैं. उनकी रैलियों में खूब भीड़ जुट रही है और वो सीधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे हमले कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने हसुआ में रैली के दौरान कहा कि 9 तारीख को लालू यादव बाहर आ रहे हैं और 10 तारीख को नीतीश की विदाई है.
शुक्रवार को अपनी एक रैली में तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर कोविड-19 महामारी के दौरान 'घर में बंद रहने' का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रवासी मजदूरों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि जब प्रवासी मजदूर वापस अपने घर आ रहे थे तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास में बंद थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार सवर्णों, दलितों, गरीबों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों सभी को एकसाथ लेकर चलेगी. उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर पूछा कि आपलोगों का आशीर्वाद है न?
बता दें कि तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव भ्रष्टाचार घोटाले में झारखंड में न्यायिक हिरासत में हैं. उन्हें हाल ही में झारखंड उच्च न्यायालय ने एक मामले में जमानत दी थी, लेकिन जेल से बाहर नहीं आ सके क्योंकि एक अन्य मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की जा रही थी.
तेजस्वी ने कहा कि 9 नवंबर को लालू जी की रिहाई हो रही है, उसी दिन मेरा जन्मदिन भी है और 10 तारीख को नीतीश जी की विदाई है.
राज्य 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होना है और परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. यादव ने अपने संबोधन में नीतीश कुमार सरकार पर भ्रष्टाचार को खत्म करने, नौकरियां पैदा करने और अन्य राज्यों में श्रमिकों के प्रवास को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया.
"नीतीश जी, आप थके हुए हैं. आप बिहार की देखभाल करने में सक्षम नहीं होंगे," 30 वर्षीय नेता ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया जो 69 वर्ष के हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं