विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2015

ललित गेट में नाम आने से परेशान वसुंधरा अब तांत्रिक की शरण में!

Also Read in
ललित गेट में नाम आने से परेशान वसुंधरा अब तांत्रिक की शरण में!
वसुंधरा राजे (फाइल फोटो)
ललित मोदी विवाद में नाम आने से परेशान राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब तांत्रिकों की शरण में हैं। वसुंधरा बुधवार को अचानक मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचीं और हेलीकॉप्टर से सीधे पीतांबरा पीठ पहुंच गईं।

सूत्रों के मुताबिक कल से ही यहां वसुंधरा के लिए अनुष्ठान चल रहा है और वह 24 घंटे से मंदिर के अंदर ही मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि उनके लिए दर्जनभर से ज़्यादा तांत्रिक अनुष्ठान करवा रहे हैं। मंदिर के आसपास मीडिया को भी आने नहीं दिया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह अनुष्ठान दोपहर में संपन्न होगा। इसके बाद पूर्ण आहुति देने के बाद वह हेलीकॉप्टर से ही जयपुर रवाना हो जाएंगीं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वसुंधरा राजे, तांत्रिक, ललित मोदी विवाद, ललितगेट, राजस्थान मुख्यमंत्री, दतिया, Vasundhara Raje, Lalit Modi Controversy, LalitGate, Rajasthan CM, Datia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com