- हरियाणा सरकार में मंत्री हैं रणजीत चौटाला
- कुमार विश्वास का रणजीत चौटाला पर हमला
- बीजेपी के मंत्री ने दिया था विवादस्पद बयान
Delhi Violence News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हैं. इधर हिंसा कम होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. हरियाणा सरकार में मंत्री और BJP नेता रणजीत चौटाला के द्वारा दंगा को जिंदगी का हिस्सा बताए जाने के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है. कवि से नेता बने कुमार विश्वास ने ट्वीट कर रणजीत चौटाला के बयान पर हमला बोला है. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा है,"ये बोलो मंत्री जी की तुम्हारे जैसों की ज़िंदगी का हिस्सा है, आम हिंदुस्तानी की ज़िंदगी का नहीं ! जब तक दंगे नहीं होंगे तुम जैसे परजीवियों की दुकान सत्ता के सामान से कैसे भरेगी? मरती रहे जनता, तुम्हारा काम बनता."
बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लगातार तीन दिनों तक हुई हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो गई है. आज सुबह 6 घायलों ने दम तोड़ा है. वहीं 2 शव बरामद किए गए हैं. जीटीबी अस्पताल में 30 और एलएनजीपी अस्पताल में 3 लोगों की मौत हुई है. 200 से ज़्यादा लोग अस्पताल में हैं, जिनमें कुछ लोगों की हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है. हिंसा को लेकर अलग-अलग थानों में 18 एफ़आईआर दर्ज की गई है और 130 उपद्रवियों को गिरफ़्तार किया गया है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
मालूम हो कि हरियाणा सरकार में मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा था कि दंगे तो होते रहते हैं, पहले होते रहे हैं, ऐसा नहीं है... जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई, तो पूरी दिल्ली जलती रही.. ये तो जिंदगी का हिस्सा है... जो होते रहते हैं...उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस मामले में मुस्तैदी से कंट्रोल रही है. यह दिल्ली का मामला है और ज्यूडीशियल मामला है इस पर कुछ नहीं चाहता हूं.
VIDEO: दिल्ली हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए करना पड़ रहा है इंतजार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं