महंगाई को लेकर अक्सर केंद्र पर विपक्ष निशाना साधता रहता है. संसद से सड़क तक ये मुद्दा आमतौर पर विरोध-प्रदर्शन की लिस्ट में रहता ही है क्योंकि पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने के तेल तक के दाम आसमान छू रहे हैं. इस पूरे मामले पर बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते दिखे कि सब्जी तेल की महंगाई दिख रही है, लेकिन कभी शराब और मीट की दुकान पर जाकर पूछा है कि ये इतना महंगा क्यों है. बीजेपी सांसद ने बयान तो दे दिया तो कुछ लोग उनके बयान को सही बताते दिखे तो कुछेक को महंगाई के सामने ये अजीबोगरीब तर्क बेमानी लगा. साक्षी महाराज की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना होने लगी.
इसी बीच कवि कुमार विश्वास (Dr Kumar Vishvas) ने भी उनके बयान प्रतिक्रिया दी है. कुमार विश्वास ने चुटकी लेते हुए लिखा- हां नई तो. यूजर्स को भी उनका ये अजीबोगरीब तर्क हजम नहीं हो रहा. एक ने लिखा कि देश की कुल आबादी का कितना प्रतिशत आदमी शराब पीता है या मीट खाता है? यही बेवकूफी इन्हें ले डूबेगी. एक यूजर ने तो उनके इस बयान को लेकर उनकी परिपक्वता पर ही सवाल उठा दिया. एक यूजर ने लिखा कि आप बोलने से पहले सो तो लिया करो कि क्या बोल रहे हो. मीट सब लोग नहीं खाते लेकिन तेल की जरूरत हर किसी को पड़ती है. समझ नहीं आता क्या. बिना सोचे-समझे बयान दे देते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महंगाई को लेकर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान भी काफी चर्चा में रहा था. उन्होंने कहा था कि महंगाई जैसा कुछ और नहीं, ये सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता है. सब फोकट का प्रोपेगेंडा है. ये लोग ही प्रोपेगेंडा करते हैं, डीजल महंगा, पेट्रोल महंगा. बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी पर महंगाई के लिए तंज कसा था. उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि मोदी जी आपके राज में दो तरह का विकास हो रहा है. एक तरफ आपके खरबपति मित्रों की आय बढ़ रही है दूसरी तरह आम लोगों के लिए जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं. अगर यही विकास है तो विकास को छुट्टी पर भेजने का वक्त आ गया है.
वैसे राजनीति जगत से जुड़े लोग ही महंगाई पर कमेंट नहीं करते बल्कि बॉलीवुड से जुड़े भी करते हैं. बॉलीवुड राइटर और सेक्रेड गेम्स जैसी मशहूर सीरीज के राइटर ने भी महंगाई को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था कि महंगाई नहीं बढ़ी है, हम गरीब हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं