विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2020

चोरी हुई फॉर्च्यूनर मिलने पर ट्विटर यूज़र ने कहा- 'पार्टी तो बनती है', कुमार विश्वास बोले- 'बनाई थी, चोरी हो गई'

आजकल कुमार विश्वास अपनी चोरी हुई फॉर्च्यूनर के चक्कर में चर्चा चल रहे हैं. फरवरी महीने में उनकी फॉर्च्यूनर चोरी हो गई थी, हालांकि, पिछले दिनों एक कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो गया, जिनके पास से कई चोरी कार बरामद की गई हैं. इनमें कुमार विश्वास की कार भी मिली है.

चोरी हुई फॉर्च्यूनर मिलने पर ट्विटर यूज़र ने कहा- 'पार्टी तो बनती है', कुमार विश्वास बोले- 'बनाई थी, चोरी हो गई'
अपनी चोरी गई फॉर्च्यूनर मिलने पर कुमार विश्वास चर्चा में चल रहे हैं. (फाइल फोटो)
  • कुमार विश्वास ने AAP पर ली चुटकी
  • चोरी हुई फॉर्च्यूनर मिलने पर किया था ट्वीट
  • फैन ने ट्विटर पर मांगी थी पार्टी
नई दिल्ली:

कभी आम आदमी पार्टी के नेता रह चुके कवि कुमार विश्वास ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनकी लंबी-चौड़ी फैन-फॉलोइंग भी है. आजकल कुमार विश्वास अपनी चोरी हुई फॉर्च्यूनर के चक्कर में चर्चा चल रहे हैं. फरवरी महीने में उनकी फॉर्च्यूनर चोरी हो गई थी, हालांकि, पिछले दिनों एक कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो गया, जिनके पास से कई चोरी कार बरामद की गई हैं. इनमें कुमार विश्वास की कार भी मिली है.

उन्होंने इसे लेकर सोमवार को ट्वीट किया था, जिसपर लोगों ने उनसे उनकी कीमती कार मिल जाने पर बधाई दी. कुमार विश्वास ने इस पर पार्टी मांगते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पार्टी तो बनती है.' इसपर उनका जवाब आया, 'पार्टी बनाई थी चुर गई.'

अपने जवाब से उन्होंने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुटकी ली. कुमार विश्वास अन्ना आंदोलन के बाद बनी आम आदमी पार्टी के शुरुआती सदस्यों में से एक थे, लेकिन अगले कुछ सालों में पार्टी में टकराहट शुरू होने लगी थी.

आम आदमी पार्टी के लगभग सभी शुरुआती सदस्य पार्टी से अलग हो चुके हैं. कुमार विश्वास ने भी पार्टी छोड़ दी थी. फिलहाल वो सक्रिय राजनीति में नहीं हैं लेकिन वो राजनीतिक मुद्दों पर काफी सक्रिय रहते हैं.

फरवरी में चोरी हुई उनकी गाड़ी मिलने पर कुमार विश्वास ने सोमवार को कहा कि “चौर्यकला विशारद” श्रीमान कामिल उर्फ आमिर, मो०कल्लू उर्फ मोमीन, काला उर्फ आरिफ व नसीबो उर्फ नसीबुद्दीन द्वारा आठ माह पहले मेरे द्वार पर प्रदर्शित चौर्यकौशल पर यूपी पुलिस के खोजी-प्रयास भारी पड़े. अनेक वाहनों के साथ-साथ यह रथ भी बरामद करने के लिए आईपीएस नैथानी व उनकी टीम का आभार.'

वहीं लोगों ने उनको नवरात्रि के दौरान उनकी कार मिलने पर उन्हें बधाई दी, तो उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, 'अब समझ लो बालक! नवरात्र में वह फारच्यून(र) मिला है जिसका चालक “हरि” है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishvas, Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com