विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2018

केरल के प्रोफेसर के महिला विरोधी बयान से मचा बवाल, जानिए क्या है मामला..

इस बयान के बाद मचे बवाल के बाद राज्य सरकार ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें स्कूलों और कॉलेजों में होने वाले प्रायोजित जागरूकता कक्षाओं से दूर रहने को कहा है.

केरल के प्रोफेसर के महिला विरोधी बयान से मचा बवाल, जानिए क्या है मामला..
केरला प्रोफेसर की फाइल फोटो
  • छात्रों के साथ एक प्रोग्राम में बोल रहे थे प्रोफेसर
  • राज्य सरकार ने प्रोफेसर के खिलाफ की कार्रवाई
  • प्रोफेसर पहले भी दे चुके हैं ऐसा बयान
नई दिल्ली: केरल के प्रोफेसर रजित कुमार के महिला विरोधी बयान से बवाल मच गया. उनके इस बयान के बाद प्रोफेसर को हटाने की मांग भी तेज होने लगी. दरअसल, प्रोफेसर ने महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जीन्स और शर्ट पहनने वाली महिलाएं ‘ट्रांसजेंडरों को जन्म देंगी.’ इस बयान के बाद मचे बवाल के बाद राज्य सरकार ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें स्कूलों और कॉलेजों में होने वाले प्रायोजित जागरूकता कक्षाओं से दूर रहने को कहा है. इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि रजित कुमार ने अब तक अपना विवादित बयान वापस नहीं लिया है.

यह भी पढ़ें: टीचर के साथ समलैंगिक संबंध रखने से मना करने पर बेटी ने मां को मौत के घाट उतारा

सरकार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि वह अंधविश्वास को बढावा दे रहे हैं और लगातार महिला विरोधी टिप्पणियां कर रहे हैं. मैं और मेरी सरकार उनके इस बयान की कड़ी निंदा करती है. गौरतलब है कि कलाडी के श्री संकर संस्कृत विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर कुमार ने कसारगोड में छात्रों के लिए एक जागरूकता प्रोग्राम के दौरान कहा था कि जीन्स, शर्ट पहनने वाली और पुरुषों की तरह कपड़े पहनने वाली महिलाएं सिर्फ ‘ट्रांसजेंडरों को जन्म देंगी’.

VIDEO: कर्ज चुकाने के लिए किया था बच्चे का अपहरण.


उन्होंने कहा कि केरल में छह लाख से अधिक ट्रांसजेंडर हैं. उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता पिता अच्छे चरित्र के नहीं होते हैं वे आटिज्म और सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित होते हैं. (इनपुट भाषा से) 
 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Professor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com