विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2011

कश्मीर में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज

विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सरकारी कर्मचारियों की रैली को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी और पानी की बौछारें कीं।
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में  विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सरकारी कर्मचारियों की रैली को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने सोमवार को लाठियां भांजी और पानी की बौछारें कीं। हड़ताली छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन वृद्धि, सेवानिवृत्ति की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने, दैनिक तथा अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने और आंगनवाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हड़ताली कर्मचारियों का जुलूस सचिवालय की तरफ बढ़ा, जहां मुख्यमंत्री सहित प्रमुख मंत्रियों और अधिकारियों के आवास हैं, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर इससे 100 मीटर दूर जहांगीर चौक पर ही रोक दिया। कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। एक हड़ताली कर्मचारी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में कुछ साथियों को चोटें भी आई हैं। उधर, सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि हड़ताल से सचिवालय का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ है। हालांकि श्रीनगर स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में उपस्थित बहुत कम रही। राज्य में करीब दो लाख सरकारी कर्मचारी हैं। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने हड़ताल पर गए हैं।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कश्मीर, लाठीचार्ज, कर्मचारी, Kashmir, Lathicharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com