विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2013

कर्नाटक ने दिए महाराष्ट्र के गृहमंत्री पाटिल की गिरफ्तारी के आदेश

कर्नाटक ने दिए महाराष्ट्र के गृहमंत्री पाटिल की गिरफ्तारी के आदेश
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
कर्नाटक सरकार ने बेलगाम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
मुंबई: कर्नाटक सरकार ने बेलगाम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

महाराष्ट्र की सीमा से सटा बेलगाम दरअसल कर्नाटक का हिस्सा है, लेकिन भाषाई आधार पर महाराष्ट्र उस पर दावा जताता रहा है। इस इलाके को लेकर दोनों राज्यों के बीच यह विवाद काफी पुराना है। बेलगाम पुलिस ने पाटिल के खिलाफ विभिन्न समूहों, धर्मों, प्रजातियों और भाषाओं के आधार पर लोगों में वैमनस्य बढ़ाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

हालांकि पाटिल के कार्यालय ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने (पाटिल ने) कोई भड़काऊ टिप्पणियां कीं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कर्नाटक की ओर से उन्हें गिरफ्तारी के इस आदेश की औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेलगाम, आरआर पाटिल, महाराष्ट्र गृहमंत्री, कर्नाटक, भड़काऊ भाषण, Belgaum, RR Patil, Karnataka, Maharashtra Home Minister