हिजाब विवाद के चलते कर्नाटक में कक्षा 11वीं और 12वीं कक्षाएं और कॉलेज अगले बुधवार तक बंद रखने का फैसला किया गया है. कर्नाटक सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि कक्षाएं बंद रहेंगी क्योंकि हिजाब प्रतिबंध का चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट की सुनवाई सोमवार को जारी रहेगी. हालांकि कक्षा 10 तक के लिए स्कूल खुले रहेंगे.गौरतलब है कि इससे पहले, हिजाब विवाद बढ़ने के चलते राजधानी बेंगलुरू में पुलिस ने शिक्षण संस्थानों के नजदीक सभी तरह के जमावड़ों और प्रदर्शनों को दो सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगाया जा चुका है.
हिजाब विवाद : प्रदर्शन कर रही लड़कियों की जानकारी साझा की गई, अभिभावकों ने दर्ज कराई शिकायत
हिजाब पर लगी रोक पर सवाल उठाते हुए उडुपी के सरकारी कॉलेज की पांच महिलाओं की ओर से कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. कर्नाटक हाईकोर्ट में बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई थी, जिसमें हाईकोर्ट ने इस केस को बड़ी बेंच में सुने जाने की सिफारिश की. हाईकोर्ट ने मामले में संबंधित पक्षों से मंगलववार को शांति बनाए रखने की अपील की थी. कोर्ट ने कहा था, "मामले की आगे की सुनवाई तक, यह न्यायालय छात्र समुदाय और जनता से शांति और शांति बनाए रखने का अनुरोध करता है. इस अदालत को जनता के ज्ञान और गुण में पूर्ण विश्वास है और यह आशा करता है कि इसे व्यवहार में लाया जाएगा." गौरतलब है कि कर्नाटक के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों में हिजाब के समर्थन और विरोध को लेकर कई प्रदर्शन हुए हैं. इस दौरान छिटपुट हिंसा भी देखने को मिली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कर्नाटक में दावानगिरि जिले में गुरुवार को पुलिस ने तीन कस्बों में फ्लैग मार्च भी किया. सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एक युवक पर हमले के बाद पुलिस ने लोगों में कानून-व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाने को लेकर यह कदम उठाया. हालांकि घायल युवक की हालत स्थिर बताई जाती है. उल्लेखनीय है कि हिजाब मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. रालोद नेता जयंत चौधरी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं