विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2019

कर्नाटक कांग्रेस के नेता शिवकुमार दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का आरोप- कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा कर रहे हैं बदले की राजनीति

कर्नाटक कांग्रेस के नेता शिवकुमार दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए
कर्नाटक के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय में पेश हुए.
नई दिल्ली/बेंगलुरु:

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. अधिकारियों ने बताया कि शिवकुमार शाम करीब 6:30 बजे यहां खान मार्केट स्थित एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे. उनके साथ उनके समर्थक भी थे.

अधिकारियों के मुताबिक कर्नाटक के पूर्व मंत्री का बयान धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा. ईडी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार, नयी दिल्ली के कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंतैया और कुछ अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था.

बेंगलुरु में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरपपा राज्य में ‘‘बदले की राजनीति'' के बीज बो रहे हैं. पूर्व गठबंधन सरकार के कार्यकाल में घोषित विभिन्न परियोजनाओं को रोके जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ने येदियुरप्पा को धमकी दी कि यदि ‘‘इस तरह के आदेश वापस नहीं लिए जाते और परियोजनाएं बहाल नहीं की जातीं'' तो वह धरना देंगे.

कर्नाटक की राजनीति के 'चाणक्य' इस कांग्रेस नेता पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी

शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं श्री येदियुरपपा को बधाई देना चाहता हूं जो मेरे महान मित्र हैं, जो अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा में उन्होंने (येदियुरप्पा) कहा था कि वह बदले की राजनीति नहीं करेंगे...मुझे खुशी है, मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने बदले की राजनीति के बीज बो दिए हैं.''

शिवकुमार ने दावा किया कि जिस दिन से येदियुरप्पा सत्ता में आए हैं, तब से कांग्रेस और जद (एस) के विधायकों के खिलाफ बदले की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व गठबंधन सरकार द्वारा मंजूर की गईं परियोजनाओं को रद्द किया जा रहा है.

VIDEO : डीके शिवकुमार को ईडी का समन

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DK Shivakumar, Karnataka Congress, ED
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com