यह ख़बर 28 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

विधायक का इस्तीफा, कर्नाटक भाजपा का संकट बढ़ा

खास बातें

  • कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के समर्थक विधायक द्वारा इस्तीफा देने से सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका लगा है। अब भाजपा 225 सदस्यीय विधानसभा में 117 रह गई है।
बस्वकल्याणम (कर्नाटक):

कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के समर्थक विधायक द्वारा इस्तीफा देने से सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका लगा है। अब भाजपा 225 सदस्यीय विधानसभा में 117 रह गई है।

येदियुरप्पा की उपस्थिति में बासवराज पाटिल अतूर ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे की घोषणा अपने विधानसभा क्षेत्र से की। येदियुरप्पा ने 30 नवम्बर को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

अतूर ने पत्रकारों से कहा, "मैं विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया को आज अपना इस्तीफा फैक्स से भेजूंगा और उनसे पांच जनवरी को मिलूंगा।"

येदियुरप्पा ने कहा कि अतूर बसवकल्याणम से कर्नाटक जनता पार्टी (केजीपी) के उम्मीदवार होंगे। केजेपी ने दो दिन पहले ही चार जनवरी को पार्टी की बैठक बुलाने की घोषणा की थी जिसमें भाजपा सरकार को गिराने पर निर्णय लिया जाना था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

केजेपी की रैली में भाजपा के 14 विधायकों ने भाग लिया था। इस रैली में येदियुरप्पा ने पार्टी प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।