विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती हूं : कनिमोझी

कनीमोई ने कहा कि वह हमेशा से ही चुनाव लड़ना और लोगों की सेवा करना चाहती हैं. जब पूछा गया कि क्या वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं?

Also Read in
2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती हूं : कनिमोझी
कनिमोझी ने एनडीटीवी से खास बातचीत की है
नई दिल्ली: 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला  मामले से गुरुवार को बरी की गईं द्रमुक नेता और राज्यसभा सदस्य कनीमोई ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा है कि वह साल 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं. कनीमोई ने कहा कि वह हमेशा से ही चुनाव लड़ना और लोगों की सेवा करना चाहती हैं. जब पूछा गया कि क्या वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं? इस पर द्रमुक नेता ने कहा, ‘‘ मैं पार्टी से पूछुंगी कि क्या मैं चुनाव लड़ सकती हूं. फैसला तो पार्टी को ही करना है. ’’ कनीमोई द्रमुक के वरिष्ठ नेता एम करुणानिधि की बेटी हैं.

2जी घोटाले में सभी आरोपी बरी : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले, खराब नीयत से लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि 2जी घोटाले मामले में पटियाला हाउस कोर्ट की सीबीआई विशेष अदालत ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और डीएमके राज्यसभा सांसद कनिमोई समेत 17 आरोपियों को बरी कर दिया है. अदालत का फैसला सुनते ही कनिमोई रोने लगी थीं.
वीडियो :  क्या 2जी घोटाला का घालमेल था

फैसले के बाद कपिल सिब्‍बल ने कहा कि 2जी स्‍पेक्‍ट्रम आवंटन पर हमारा 'जीरो लॉस' का दावा सिद्ध हो गया और ये मामला संसद में उठाएंगे. उन्‍होंने कहा कि आज मेरी बात सिद्ध हो गई है कि कोई करप्‍शन और कोई घाटा नहीं था. अगर घोटाला है तो झूठ का स्‍कैम है. विपक्ष और विनोद राय के झूठ का है. विनोद राय को देश के सामने माफी मांगनी चाहिए. 

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanimozhi 2G Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com