विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2014

मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को नरेंद्र मोदी सरकार ने पद से हटाया

मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को नरेंद्र मोदी सरकार ने पद से हटाया
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

सरकार ने मिज़ोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को उनके पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में लैंड स्कैम और सरकारी प्लेन के निजी इस्तेमाल के आरोपों के बाद उन्हें हटाया गया है।

कमला बेनीवाल को पिछले महीने ही गुजरात से हटाकर मिज़ोरम का राज्यपाल बनाया गया था। बता दें कि मिजोरम का राज्यपाल बनने से पहले कमला बेनीवाल गुजरात की राज्यपाल थीं और तब लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर उनके और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच काफी विवाद हुआ था।

उल्लेखनीय है कि गुजरात की राज्यपाल रहते हुए बेनीवाल के उस समय राज्य के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी, जो वर्तमान देश के प्रधानमंत्री है, के साथ मधुर संबंध नहीं रहे थे। कई मुद्दों पर दोनों के मतभेद हमेशा मीडिया की सुर्खियां रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने राष्ट्रपति को राय दी है कि  कमला बेनीवाल को पद से हटाने के लिए काफी तथ्य उपलब्ध हैं। उन्होंने जमीन से जुड़े एक मुद्दे पर राय दी है। रोहतगी ने जमीन के फर्जीवाड़े में कमला बेनीवाल के खिलाफ तथ्य होने की बात कही है।

इसी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को राज्यपाल बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
PM मोदी और जिनपिंग की मुलाकात का दुनिया के लिए क्या है मतलब? कितना बदलेगा वर्ल्ड ऑर्डर
मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को नरेंद्र मोदी सरकार ने पद से हटाया
आरजी कर विरोध : जूनियर डॉक्टर सोमवार को सीएम ममता से मिलेंगे, भूख हड़ताल नहीं लेंगे वापस 
Next Article
आरजी कर विरोध : जूनियर डॉक्टर सोमवार को सीएम ममता से मिलेंगे, भूख हड़ताल नहीं लेंगे वापस 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com