विज्ञापन
This Article is From May 17, 2019

सभी धर्म में आतंकवादी रहे हैं, कोई यह नहीं कह सकता है वह 'पवित्र' है : कमल हासन

Election 2019 : अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कहा है कि सभी धर्मों में आतंकी हैं, कोई भी यह नहीं कह सकता है कि हम बेदाग हैं. उन्होंने कहा है कि महत्मा गांधी की हत्या करने वाला नाथूराम गोडसे देश का पहला आतंकी हिंदू था वाले बयान के बाद हुए विवाद से बिलकुल नहीं डरे नहीं है.

सभी धर्म में आतंकवादी रहे हैं, कोई यह नहीं कह सकता है वह 'पवित्र' है : कमल हासन
कमल हासन इस समय अपनी नई पार्टी का प्रचार कर रहे हैं
  • एनडीटीवी से बातचीत में बोले कमल हासन
  • 'सभी धर्मों आतंकी रहे हैं'
  • 'घटनाओं से घबराया नहीं'

अभिनेता से नेता बने कमल हासन  ने कहा है कि हर धर्म में आतंकवादी रहे हैं. कोई भी यह नहीं कह सकता है कि हम बेदाग हैं. उन्होंने कहा है कि महत्मा गांधी की हत्या करने वाला नाथूराम गोडसे देश का पहला आतंकी हिंदू था वाले बयान के बाद हुए विवाद से बिलकुल नहीं डरे नहीं है. कमल हासन ने यह बात अपनी पार्टी के प्रचार के दौरान एनडीटीवी से बातचीत में कही है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मदुरै में चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन पर चप्पल पर फेंकी गई थी. वहीं तमिलनाडु सरकार में मंत्री केटी राजेंद्र भालाजी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि कमल हासन की जुबान काट देनी चाहिए. अपनी पार्टी मक्काल नीधि मैयम का प्रचार करते हुए एनडीटीवी से बातचीत में कमल हासन ने कहा कि वह चप्पल और पत्थर फेंकने जैसी घटनाओं से घबराए नहीं है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान सौहार्द के बारे में था. वह मुस्लिम, ईसाई और हिंदू समुदाय के बीच अपनी बात पहुंचाएंगे. कमल हासन ने कहा कि उन्होंने यह बात इसलिए नहीं कही है कि वह मुस्लिम बहुल इलाके में हैं, क्यों वह इस समय महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने खड़े हैं.

चुनाव 2019: प्रचार के दौरान कमल हासन पर फेंकी गई चप्पलें, तीन दिन पहले कहा था- 'आजाद भारत का पहला चरमपंथी हिंदू'

गोडसे को हिंदू आतंकवादी बताने वाले बयान पर बीजेपी की ओर से कमल हासन की तीखी आलोचना की गई. पार्टी की ओर से कहा गया, हम कमल हासन के बयान की आलोचना करते हैं. वह अल्पसंख्यक बहुल इलाके में सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं. चुनाव आयोग को उनके इस बयान पर कड़ा कदम उठाने चाहिए.'  आपको बता दें कि यह बयान तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष टी. सुंदरराजन की ओर से ट्वीट पर शेयर किया गया है. 

कमल हासन ने की ममता बनर्जी से मुलाकात​


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election 2019, Lok Sabha Election 2019, 2019 Indian General Elections, General Elections 2019, Lok Sabha Elections, Lok Sabha Polls 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com