विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

काबुल बम विस्फोट : भारत ने इस ‘कायराना’ आतंकी हमले की निंदा की

बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को एक मीडिया आउटलेट के निकट शिया सांस्कृतिक केंद्र पर हुए आतंकी हमले में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

काबुल बम विस्फोट :  भारत ने इस ‘कायराना’ आतंकी हमले की निंदा की
काबुल बम विस्फोट : भारत ने इस ‘कायराना’ आतंकी हमले की निंदा की- फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारत ने काबुल में सांस्कृतिक केंद्र पर हुए ‘कायराना’ फिदायीन आतंकी हमले की आज कड़ी निंदा की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह अफगानिस्तान को हर संभव समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को एक मीडिया आउटलेट के निकट शिया सांस्कृतिक केंद्र पर हुए आतंकी हमले में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

काबुल में कई विस्फोट, कम से कम चालीस लोगों की मौत, कई घायल: गृह मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस कठिन समय में भारत अफगानिस्तान सरकार और वहां के लोगों के साथ है और वहां सुरक्षा तथा स्थिरता लाने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है. बयान में कहा गया कि मंत्रालय

हमले के शिकार लोगों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता है.

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabul Bomb Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com