- जेएनयू हिंसा पर उद्धव ठाकरे का बयान
- कहा- देश का छात्र डरा हुआ है
- 'इस हमले ने दिलाई 26/11 की याद'
महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार को हुई हिंसा को लेकर कहा, "मुझे 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की याद आ गई... नकाबपोश हमलावर कौन थे, यह तलाश करने के लिए तफ्तीश होनी चाहिए..." उन्होंने कहा, "देशभर के विद्यार्थियों में डर का माहौल है... हम सभी को एक साथ आकर उनमें (विद्यार्थियों में) आत्मविश्वास भरना होगा..." साथ ही उन्होंने कहा कि जेएनयू में हमला करने वाले नकाबपोश हमलावर कायर हैं, उनकी पहचान का खुलासा होना चाहिए. देश में छात्र असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray: There is an atmosphere of fear among the students in the country, we all need to come together and instill confidence in them. https://t.co/9omvMqF1Kl pic.twitter.com/zORU3ou0PS
— ANI (@ANI) January 6, 2020
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में हुई हिंसा की निंदा करते हुए सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच होनी चाहिए.
JNU Attack: औवेसी बोले- यह इतना बुरा है कि केंद्रीय मंत्री भी असहाय की तरह ट्वीट कर रहे हैं
सोनिया ने एक बयान में कहा, 'भारत के युवाओं और छात्रों की आवाज हर दिन दबाई जा रही है. भारत के युवाओं पर भयावह एवं अप्रत्याशित ढंग से हिंसा की गई और ऐसे करने वाले गुंडों को सत्तारूढ़ मोदी सरकार की ओर से उकसाया गया है. यह हिंसा निंदनीय और अस्वीकार्य है.'
उन्होंने कहा, 'पूरे भारत में शैक्षणिक परिसरों और कॉलेजों पर भाजपा सरकार से सहयोग पाने वाले तत्व एवं पुलिस रोजाना हमले कर रही है. हम इसकी निंदा करते हैं और स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग करते हैं.'
EXCLUSIVE: JNU मामले में नया खुलासा- ऐसे भड़की हिंसा, हमलावर कर रहे थे कोडवर्ड का यूज- सूत्र
साथ ही सोनिया ने कहा, 'जेएनयू में छात्रों एवं शिक्षकों पर हमले इस बात का प्रमाण हैं कि यह सरकार विरोध के हर स्वर को दबाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है.
VIDEO: NDTV से बोलीं आइशी घोष: हमें समझ नहीं आया कि लोग कहां से आए?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं