विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2011

सरकारी फाइलों में फंसा है झवेरी बाजार का सुरक्षा प्लान

बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन ने तीन साल पहले बाज़ार के अंदर सुबह नौ बजे से रात के नौ बजे तक नो पार्किंग ज़ोन बनाने का प्रस्ताव दिया था।
Mumbai: आतंक से दहले झवेरी बाज़ार की सुरक्षा का प्लान सरकारी दफ्तर में फंसा हुआ है। बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन ने तीन साल पहले बाज़ार के अंदर सुबह नौ बजे से रात के नौ बजे तक नो पार्किंग ज़ोन बनाने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव में पांच ख़ास जगहों से एन्ट्री दी गई थी जहां से दो किलोमीटर के इस बाज़ार में लोग आ जा सकें।  इन पांच एन्ट्री प्वाइंट पर पांच सुरक्षा चौकी बनाने की मांग थी जहां हथियारबंद पुलिस वालों को वॉकी टॉकी से लैस होकर तैनात करने की योजना थी लेकिन ये प्रस्ताव बीएमसी से पास होने के बाद अब आरटीओ में फंसा है। आरटीओ का कहना है कि अगर नो पार्किंग होगा तो मुंबादेवी और झवेरी बाज़ार आने वाली इतनी सारी गाड़ियां कहां जाएंगी  ?
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झवेरी बाजार, नो पार्किंग जोन, प्रस्ताव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com